Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

पीपरखार में जनसमस्या निवारण शिविर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सुशासन तिहार 2026: पीपरखार में जनसमस्या निवारण शिविर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मोहला, 5 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत पीपरखार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर की थीम “पर्यावरण संरक्षण – हरियाली से खुशहाली” रही।
पीपरखार क्लस्टर की 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबियां, राशन कार्ड वितरित किए गए तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्री पुनाऊ राम फुलकावरे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता सोरी, जनपद उपाध्यक्ष श्री शंकर तिवारी, सदस्य श्री पवन तुलावी, श्री शत्रुघ्न चुरेंद्र, श्रीमती सुरेखा मंडावी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, श्री मिथलेश डोंडे, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, श्री राजू गुजराती, श्री संदीप साहू, श्री मनोज कोरटीया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!