Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

माहका में पुलिस चौपाल, साईबर जागरूकता व नशा मुक्ति का दिया संदेश

माहका में पुलिस चौपाल, साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति का दिया संदेश
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 3 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन में थाना सीतागांव क्षेत्र के ग्राम माहका (पीटेमेटा) में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया।


थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने ग्रामीणों, महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनके योगदान की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन 1930, महिला सुरक्षा, डायल-112, नशा मुक्ति एवं बाल अपराध संबंधी विषयों पर जागरूक किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट वितरित किए गए। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग के इस जनजागरूकता एवं विश्वास निर्माण अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!