सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीणों में निराशा, टेक राम भंडारी ने जताई पीड़ा

सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीणों में निराशा, टेक राम भंडारी ने जताई पीड़ा
“अनुमोदन के बाद भी काम शुरू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण”
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण प्रतिनिधि टेक राम भंडारी ने अपने गांव की सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गांव की बहुप्रतीक्षित सड़क को प्रदेश के प्रभारी मंत्री Vijay Sharma से अनुमोदन मिल चुका है, इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
टेक राम भंडारी ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से अच्छी सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। सड़क की स्वीकृति मिलने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब गांव का विकास तेजी से होगा और आवागमन की समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में गांव की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। कच्चे और जर्जर रास्तों के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन स्थिति में वाहन तक गांव तक नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
टेक राम भंडारी ने भावुक होकर कहा,
“यह हमारे जैसे लोगों का दुर्भाग्य है, जो दिन-रात धर्म, समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए सोचते हैं, लेकिन जब अपने ही गांव के विकास की बात आती है तो योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाती हैं।”
उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द धरातल पर उमाराम जाए ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो वे जनआंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.