Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

मानपुर —शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय, मानपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।

मानपुर —
शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय, मानपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम 11 मई 2026 को मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राध्यापकों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक संदीप गुप्ता, डॉ. बरखा बंजारे, नंदकिशोर वर्मा, गुलशन कुमार, लिकेश्वर प्रसाद एवं अर्चना प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के सकारात्मक एवं जिम्मेदार

उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश के तकनीकी विकास की सबसे बड़ी ताकत है। वक्ताओं ने डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत एवं नवाचार आधारित विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान, डिजिटल भारत, आधुनिक तकनीक एवं नवाचार से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “समावेशी विकास के लिए जिम्मेदार नवाचार” विषय पर आकर्षक एवं रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में लगभग 60 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों का उत्साह, अनुशासन एवं रचनात्मकता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार एवं तकनीकी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री नूतन कुमार भुआर्य ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ एवं रचनात्मक क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं सिद्ध हुआ।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!