News

चिपरा में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 18 मई से, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगी कथा

नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में होंगे विभिन्न प्रसंगों का वाचन, 26 मई को पूर्णाहुति*
डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा (कला मंच) में 18 मई 2026 से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन समस्त सिन्हा (ढंगा) परिवार एवं समस्त ग्रामवासी चिपरा द्वारा किया जा रहा है।

*कथा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा*
*18 मई 2026, सोमवार*
कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं गोकर्ण कथा

*19 मई 2026, मंगलवार*
परीक्षित जन्म एवं सृष्टि संरचना

*20 मई 2026, बुधवार*
ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र

*21 मई 2026, गुरुवार*
प्रह्लाद चरित्र

*22 मई 2026, शुक्रवार*
समुन्द्र मंथन, राजा बलि एवं कृष्ण जन्मोत्सव


*23 मई 2026, शनिवार*
बाल लीला एवं माखन चोरी प्रसंग

*24 मई 2026, रविवार*
मथुरागमन, कंस वध एवं रुक्मणी मंगल

*25 मई 2026, सोमवार*
सुदामा चरित्र, भगवान परमधाम गमन एवं चढ़ोत्री

*26 मई 2026, मंगलवार*
गीता हवन, तर्पण, तुलसी वर्षा एवं पूर्णाहुति

*श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील*
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की है।

*स्थान:* कला मंच, ग्राम चिपरा
*तहसील:* डौण्डी, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

Back to top button
error: Content is protected !!