News
चेंबर आपके द्वार: मानपुर में व्यापारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

चेंबर आपके द्वार : मानपुर में व्यापारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
मानपुर।
“चेंबर आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चेंबर ऑफ कॉमर्स, राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने मानपुर पहुंचकर स्थानीय व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 21 मई को आयोजित होने वाले महा अधिवेशन को लेकर भी व्यापारियों को जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने चेंबर संगठन के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए एकजुट होकर व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।
पूरे कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, सहयोग एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट