विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को चौकी मे मनाया जायेगा
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पर्यावरण संदेशा परिवार अम्बागढ़ चौकी के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2025 दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। जिसमें मुख्य मार्ग में रैली, रामायण पाठ, अतिथि सम्मान, वन एवं पर्यावरण पर गोष्ठी, मों के नाम एक पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। रैली सुबह 10:00 बजे डिपो वन विभाग अं. चौकी से मुख्य मार्ग नगर भ्रमण करते हुए शिवनाथ तट, गौठान में सभा में परिवर्तित हो जायेगी। सभा स्थल में





पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी, रामायण पाठ एवं जागरुकता संदेश तथा अतिथि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
कार्यक्रमअतिथि के लिये पाटेश्वरधाम संत बालक दास व जिला भाजपा व जिला पंचायत अध्यक्षनम्रता सिंह को आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी रामदयाल साहू (छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सम्मानित पर्यावरणविद्)अध्यक्ष
पर्यावरण गौ रक्षा समिति हाथीकन्हार
ने दी है।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट