
जिला भाजपा कार्यालय मोहला में प्रदेश संगठन महामंत्री का भव्य स्वागत
भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन शाय का गरिमामयी आगमन, हुआ भव्य स्वागत।
मोहला, छत्तीसगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन शाय जी का आज मोहला स्थित जिला भाजपा कार्यालय में गरिमामयी आगमन हुआ। उन्होने भारत माता के छाया चित्र मे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरंभ कियाइस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे कार्यालय परिसर मेंजय श्रीराम, भारत माता की जय जैसे नारों से माहौल गूंज उठा।

अपने उद्बोधन में पवन शाय जी ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि “मूल्य आधारित राजनीति ही भाजपा की पहचान है, और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।” उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की रणनीति साझा की और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजीव शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति नम्रता सिंह,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मदन साहु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह भाजपा अध्यक्ष दिलीप वर्मा,महामंत्री द्वय नरसिंग भंडारी, अनिल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर पवन शाय जी का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।
योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट