News

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों को भू-अर्जन की 6 लाख 26 हजार रूपए की मुआवजा राशि वितरित

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों को भू-अर्जन की 6 लाख 26 हजार रूपए की मुआवजा राशि वितरित

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला :- 04 मई 2023।

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों को भू-अर्जन की मुआवजा राशि 6 लाख 26 हजार 673 रूपए वितरित की गई। एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य ने बताया कि ग्राम टाटेकसा के ग्रामीणों की जमीन उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसका अवार्ड पारित किया गया है। प्रभावितों को उनके रकबे के आधार पर राशि जारी कर चेक प्रदान किया गया है। यह राशि ग्राम टाटेकसा के श्री परदेशी को 90 हजार 960 रूपए, श्री चमरू को 1 लाख 12 हजार 678 रूपए, श्री मनबोध को 2 लाख 23 हजार 378 रूपए तथा श्री हिरासिंह को 1 लाख 99 हजार 657 रूपए प्रदान किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!