ओबीसी समाज ने सात सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन!

ओबीसी समाज ने सात सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन!
बालोद/(छ,ग,)
जिले के सैकड़ों ओबीसी पिछड़ा वर्ग की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने के पूर्व बूढ़ा तालाब रायपुर पर एकत्रित हुए अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय महासचिव सहछत्तीसगढ़ ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक शत्रुघ्न सिंह साहू की अगुवाई में मुलाकात की ! जब ओबीसी सदस्य राज्यपाल को ज्ञापन देने जाने लगे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया! जिन्हें काफी जद्दोजहद के बाद अंततः कुछ गिने-चुने साथियों को ही राजभवन जाने की अनुमति मिली! इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बल्दू राम साहू ने पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने की कड़ी निंदा करते हुए बताया

कि राज्य में पिछड़े वर्गों के आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराने तथा उनके उन्नयन हेतु आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 को लागू करने और राज्य में जातिगत जनगणना करवाने सहित सात सूत्री मांगों का एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिला सचिव सावंत राम ने बताया की राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शत्रुघ्न सिंह साहू ने राज्य के पिछड़े वर्गों के दयनीय स्थिति को ऊंचा उठाने का निवेदन किया, ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय प्रचारक टिकेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष हरिश सिन्हा,प्रदेश कोषाध्यक्ष नोहर लाल साहू, केंद्रीय कमेटी प्रभारी नारायण साहू,कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शैलेश साहू ,दुर्ग संभाग अध्यक्ष तीरथ राम उल्हारा, बालोद लक्ष्मी चंदधनकर , रोमनाथ साहू, मकसूदन साहू, गुरूर ब्लॉक अध्यक्ष जीवन लाल साहू,रामराज साहू,तोमन लाल साहू चंदूलाल साहू ,बुधराम साहू, विजय साहू, खोमल लाल साहू, मोहन लाल, जसवंत, पूनम चंद्र, डॉ गुमान सिंह साहू, कुमार साहू सहित ओबीसी के साथी शामिल हुए,

Unable to retrieve new videos from YouTube. Please try again later.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.