नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सेवानिवृत्त होने पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सेवानिवृत्त होने पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
दल्ली राजहरा–
नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एल. सोनी जी के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 8 जवाहरलाल नेहरू वार्ड के पार्षद वेंकट राव ने बताया कि सन 2019 से नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ श्री आर .एल. सोनी का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं विकास का कार्य भलीभाती किया गया।

30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के पश्चात छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मंत्री प्रतिनिधि श्री पीयूष सोनी द्वारा श्री आर.एल. सोनी जी को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई दी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की मंगल कामना की । इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका दल्ली राजहरा के पूर्व अध्यक्ष श्री काशीराम निषाद राजहरा पैथोलॉजी के संचालक श्री नितिन राम, पार्षद वेंकट राव आदि उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.