भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मोहन मंडावी को उनके निवास पहुंच जन्मदिवस की बधाई दी, मुश्ताक अहमद सांसद प्रतिनिधि

दल्लीराजहरा:-
सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उनको जन्मदिवस की बधाई देने उनके निवास स्थान पर पहुंचा और सांसद मोहन मंडावी को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

चूंकि सांसद मोहन मंडावी दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर ग्राम में घटित नक्सली हमले से दुखी थे इसलिए उन्होंने उनके जन्मदिवस पर प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था और अपना जन्मदिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया


था।आज बहुत सादे समारोह में चुनिंदा कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ भेंट मुलाकात का कार्यक्रम हुआ। सांसद मोहन मंडावी ने अपने जन्मदिवस और 01 मई श्रम दिवस के अवसर पर सभी श्रमवीरो को मजदूर दिवस की बधाई दी। ईस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, उपमहासचिव लखनलाल चौधरी, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती , समाजसेवी कृष्णा सिंह उपस्थित थे।
मुश्ताक अहमद
सांसद प्रतिनिधि
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.