श्रमिक दिवस के अवसर पर संसदीय सचिव ने मानपुर में मनरेगा श्रमिकों के साथ मनाया बोरे-बासी तिहार।

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
संसदीय सचिव ने मानपुर में मनरेगा श्रमिकों के साथ मनाया बोरे-बासी तिहार
बासी तिहार मेहनतकशों के मान, हमारी समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का दिन: इंद्रशाह मंडावी
☑️
ग्राम मानपुर में श्रमिक दिवस के अवसर पर डबरी निर्माण कार्य में लगे मनरेगा श्रमिकों के साथ बासी तिहार मनाकर श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने समस्त श्रमिक साथियों के साथ अथान चटनी संग बोरे बासी खाकर श्रम के प्रति सम्मान दिखाया। विधायक ने इस दौरान मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले श्रमिक बिंदा बाई, सुरेखा बाई, बिंदु बाई, कल्याण, संभू राम, हरिशंकर, राजेश, बीना बाई, सगरो बाई, प्रीति बाई, सुखराम, रामभवन, उमा, जानकी बाई का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

☑️
इस अवसर पर विधायक ने श्रमिक साथियों को संबोधित किया एवं कहा कि श्रमिक दिवस, श्रम के सम्मान का दिन है। पूरी दुनिया श्रम के आधार पर टिकी हुई है श्रम की सदैव जय जयकार होती है। छत्तीसगढ़ सरकार हमारी समृद्ध परंपरा को सहजने के लिए 1 मई को बासी तिहार के रूप में मना रही है। बोरे बासी हमारे मेहनतकश श्रमिक एवं किसान भाइयों का मुख्य भोजन है। जो विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण होता हैं। “बटकी मा बासी अऊ चुटकी मा नून हमन गावत हन ददरीया ते कान देके सुन” जैसे कालजयी गीत बासी तिहार के महत्व को बताता है जो खेत-खलिहान में खेतिहर मजदूर, श्रमिक वर्ग तक बोरे-बासी के महत्व को इंगित करता है।


☑️
छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी यह रामबाण है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले साल से बोरे-बासी खाकर अपने पारंपरिक भोजन, संस्कृति और श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने की शुरूआत की है।
☑️
विधायक ने इस अवसर पर अथान चटनी और गोंदली संग मनरेगा श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाया।


☑️
इस दौरान सरपंच हरीश लाटिया, पटेल जितेंद्र मंडावी, जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी, विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल, जिला जेल संदर्शक शामिल तिगाला, बशीर खान, सुजान सिंह नेताम, कंचन बघेल, हमीदा बेगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मंडले, बिहान समन्वयक रामकुमार विश्वकर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।