कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम गोटाटोला में शासकीय जमीन में अतिक्रमित दो काम्प्लेक्स को तोड़ा गया।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम गोटाटोला में शासकीय जमीन में अतिक्रमित दो काम्प्लेक्स को तोड़ा गया।
अतिक्रमण खाली करने 10 दिन पूर्व दिया गया था नोटिस
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला :- 30 अप्रैल 2023।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार में जिले में लगातार शासकीय जमीन से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने से सार्वजनिक महत्व के कार्य बाधित होते हैं। इसी सिलसिले में एसडीएम मोहला डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य के मार्गदर्शन में मोहला तहसील के ग्राम गोटाटोला में शासकीय भूमि पर काबिज अतिक्रमण को हटाने की कठोर कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार श्री सृजल साहू ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से ग्राम गोटाटोला में अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया था। शासकीय ज़मीन पर अतिक्रमण कर विभिन्न काम्प्लेक्स का निर्माण कर दिया गया था।

ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित कर इन्हें अतिक्रमण खाली करने 10 दिन पूर्व नोटिस दिया गया। नोटिस के उपरांत भी जब अतिक्रमण नहीं हटा तब कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व, पुलिस एवं ग्राम पंचायत द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए 2 अतिक्रमित काम्प्लेक्स को तोड़ा गया। कार्यवाही को देखकर पूरे गोटाटोला क्षेत्र में अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले अन्य लोग भी अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने लगे। मौके पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.