शंकर साहु बने कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री

शंकर साहू बने कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर संगठनात्मक विस्तार के तहत शंकर साहू को कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री शंकर साहू लंबे समय से समाज, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास का निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
इस नियुक्ति पर जिला साहू संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शंकर साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी नूतन साहू, जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ साहू संघ ने दी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट