मोहला

लोकशक्ति एवं ग्रामीणों के सहयोग से संवरेगा जल स्तर, 12 गाँवों में लोकशक्ति समाजसेवी संस्था की अनूठी मुहिम

मोहला। मोहला ब्लॉक के 12 गाँवों में लोकशक्ति समाजसेवी संस्था द्वारा जल संरक्षण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्तमान में ग्राम मोहभट्ठा के शीतलापारा में जल संरक्षण एवं नाले को बंधाने का कार्य किया गया है। ग्रामीणों द्वारा पिचिंग का कार्य बोल्डरों से किया जा रहा है। संस्था के इस प्रयास से आसपास के वाटर टेबल (भूजल स्तर) की स्थिति में सुधार आएगा, जिससे क्षेत्र के हैण्डपंपों में पानी की उपलब्धता निरंतर बनी रहेगी जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस परियोजना की खास बात यह है कि निर्माण कार्य में पूरी तरह से गाँव के ही बोल्डरों एवं पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधि श्री सोनाराम साहू ने बताया कि जो पानी पहले व्यर्थ में बहकर नष्ट हो जाता था, वह अब पूरी तरह संग्रहित होगा। इससे स्थानीय लोग आने वाले दिनों में उन्नत खेती और मछली पालन जैसे आयोजपार्जन गतिविधियों से अपनी अतिरिक्त आय अर्जित कर पायेंगे। ग्राम मोहभट्ट्ठा के बाद संस्था ब्लॉक के अन्य चिन्हित 11 गाँवों में इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ायेगी। इन कार्यों में संस्था के कार्यकर्ताओं श्री सोनाराम साहू, भरतराम मंडावी, मालिकराम माहले, इंजीनियर श्री हरीश साहू, संस्था निदेशक श्री राजू सैमसन के मार्गदर्शन एवं गाँव के सरपंच, सचिव तथा ग्रामीण सर्वश्री वरण सिंह राठिया, शंकर कोसमा, मुकुल शांडिल, तुका मरकाम, आदि का सहयोग रहा है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!