भाजयुमो के नेतृत्व में रोजगार कार्यालय का घेराव व तालाबंदी में मनन गुप्ता एवं उनकी टीम शामिल हुए

भाजयुमो के नेतृत्व में रोजगार कार्यालय का घेराव व तालाबंदी में मनन गुप्ता एवं उनकी टीम शामिल हुए
दल्लीराजहरा :-
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी के मार्गदर्शन में व आदित्य सिंह पिपरे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा बालोद के नेतृत्व में बेरोजगारी भत्ता व रोजगार को लेकर जिला रोजगार कार्यालय(पाकुरभाठ) का घेराव व तालाबंदी करना सुनिश्चित हुआ जिसमें सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता ने बताया की वर्तमान में कांग्रेस सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ जो वादा खिलाफी किया है और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को नियम शर्त रखकर युवाओं के साथ छलावा कर रहा है

इनके विरोध में जिला रोजगार कार्यालय का तालाबंदी व घेराव कार्यक्रम किया गया जिसमे सांसद प्रतिनिधि मनन गुप्ता,सुनील कुरेटी, जोहन सिन्हा,बलराम मरकाम, तुषंत कुमार, यशवंत कुमार, दिव्यांशु सिंग ने कार्यक्रम में अपना उपस्थिति प्रदान किया
जिसमें जिला में निवासरत भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारीगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी गण, जिला कार्यसमिति सदस्य गण ,मंडल के सभी सम्मानीय अध्यक्षगण, महामंत्रीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.