बौद्ध समाज एवं अनुयायियों की सहभागिता से छ.ग. में डॉ. भिमराव रामजी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव क्रेडिट सोसा.लिमि. सहकारी पतसंस्था की होगी स्थापना

बौद्ध समाज एवं अनुयायियों की सहभागिता से छ.ग. में डॉ. भिमराव रामजी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव क्रेडिट सोसा.लिमि. सहकारी पतसंस्था की होगी स्थापना

डॉ.बाबा साहब आंबेडकर जी का परपोता मान. डॉ.राजरत्न अशोक आंबेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया का छ.ग. के अम्बागढ़ चौकी में 6जून 2026 को आगमन हुआ था। इस दौरान भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ” डॉ. भिमराव रामजी मल्टी स्टेट कोआपरेटिव क्रेडिट सो.लि.सहकारी पतसंस्था ” रजि.न.MSCS/CR/1514/2024 ,को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला में स्थापित करने की घोषणा की। इस शाखा की स्थापना करने के लिए छ.ग. के समस्त बौद्ध समाज एवं अनुयायियों, (जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है) ,को शेयर होल्डर सदस्य बनने हेतु 2610/- का शेयर लेकर सहयोग के लिए आग्रह किया। तथा दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया राज्य छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को प्रस्तावित शेयर होल्डर बनाने का निर्देश दिया। इस निर्देश के परिपालन में दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया राज्य छत्तीसगढ़ की कमेटी के द्वारा प्रस्तावित शेयर होल्डर बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त बौद्ध समाज एवं अनुयायी इस योजना को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस संस्था के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर शेयर प्राप्त करके सुनहरा अवसर का लाभ ले सकते है। शेयर होल्डर सदस्य बनने हेतु सम्पर्क मोबाइल नम्बर – 9131943403,9589785431,6260845347,9685449834,8770875127,9441010215.
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट