खड़गांव बस स्टैंड की हाई मास्ट सोलर स्ट्रीट लाइट फिर हुई रोशन, डेढ़-दो साल बाद मिली राहत

खड़गांव बस स्टैंड की हाई मास्ट सोलर स्ट्रीट लाइट फिर हुई रोशन, डेढ़-दो साल बाद मिली राहत
मोहला। खड़गांव बस स्टैंड में स्थापित हाई मास्ट सोलर स्ट्रीट लाइट, जो पिछले लगभग डेढ़ से दो वर्षों से बंद पड़ी थी, उसका मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुनः चालू कर दिया गया है। राजनांदगांव से पहुंची तकनीकी टीम ने आवश्यक सुधार कार्य कर हाई मास्ट लाइट को फिर से संचालित किया, जिससे स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
वार्ड पंच एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बिट्टू गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से हाई मास्ट लाइट बंद रहने के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता था, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण पोर्टल 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम भेजी और हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कर उसे पुनः चालू कराया।





इस अवसर पर बिट्टू गुप्ता ने क्षेत्र की समस्या के त्वरित समाधान के लिए सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मरम्मत कार्य के दौरान लकी गुप्ता, वरुण देव सोनी, अलेंद्र त्रिपाठी, देव प्रसाद सलाम, निर्भय साहू, आकांक्षा गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्राम के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
हाई मास्ट लाइट के पुनः शुरू होने से बस स्टैंड क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे यात्रियों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को रात्रि के समय सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन में सहायता मिलेगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट