नगर पंचायत के विकास के लिए छग शासन के उपमुुख्यमंत्री एवं नगरीय मंत्री अरूण साव से भेट कर नगर पंचायत अध्यक्ष ने चर्चा कर ज्ञापन सौंपा

अंबागढ़ चौकी:- नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सर्वांगीण विकास के लिए गुरूवार को राजधानी रायपुर में छग शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग के भारसाधक मंत्री अरूण साव से भेट कर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृती एवं अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चर्चा कर ज्ञापन सौपा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने गुरूवार को छग शासन के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रषासन विकास विभाग के भारसाधक मंत्री अरूण साव से छग विधानसभा में भेट कर नगर विकास के लिए चर्चा की। नगर अध्यक्ष ने चर्चा के दौरान नगर में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत इंटेकवेल के लिए भूमी अधिग्रहण की मंजूरी देने तथा किसान के लिए मुआवजा देने हेतु फंड उपलब्ध कराने एवं नालंदा परिसर व एसटीपी निर्माण के लिए स्वीकृती देने पर नगरवासियो की ओर से शासन एवं विभाग की आभार जताया।
0 शिवनाथ एनीकट के समीप चौपाटी निर्माण हेतु अनुदान मांगा
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने छग शासन के उपमुख्यमंत्री अरूण साव को बताया की अंबागढ़ चौकी नगर से छग की जीवनदायिनी नदी शिवनाथ गुजरती है। शिवनाथ के उदगम स्थल से निकलने के बाद अंबागढ चौकी नगर शिवनाथ नदी का पहला बडा स्टॉपेज है। नगर में शिवनाथ एनीकट के समीप नगर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिको के स्वस्थ मनोरंजन एवं युवाओ को दुकानो के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यहां पर चौपाटी निर्माण किया जा सकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री से शिवनाथ नदी में एनीकट के समीप चौपाटी निर्माण के लिए राज्य प्रवर्तित योजना से 50 लाख के अनुदान की मांग की। इसके अलावा नगर में रैन बसेरा का अभाव बताते हुए बस स्टैंड में रैन बसेरा के निर्माण के लिए भी तीस लाख रूपए की मंजूरी देने की मांग की।


0 निकाय की आय बढाने कांप्लेक्स निर्माण हेतु राशि मांगी
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय प्रषासन विकास विभाग के भारसाधक मंत्री अरूण साव को निकाय की तंगी माली हालत की जानकारी देते हुए बताया की हम कई कई महिनो अपने कर्मचारियो को वेतन नही दे पाते है। निकाय में नियमित कर्मचारियो की संख्या अधिक होने के कारण हमारा स्थापना व्यय बढा हुआ है। इसलिए नगर पंचायत की आय बढाने के लिए नगर पंचायत के विभिन्न स्थानो में कांप्लेक्स निर्माण बेहद आवश्यक है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नया व पुराना बस स्टैन्ड, परमेश्वरी नगर एवं टाउन हाल के समीप कांप्लेक्स निर्माण के लिए मंजूरी तथा पालिका बाजार के अंतर्गत अनुदान राशि उपलब्ध कराने की मांग की। नगर अध्यक्ष ने विभागीय मंत्री को बताया की यदि निकाय को विभिन्न स्थानो में कांप्लेक्स निर्माण की मंजूरी एवं अनुदान प्राप्त हुआ तो निकाय कर्मचारियो को वेतन देने में आत्मनिर्भर हो जाएगा।
0 15 वे वित व अधोसरंचना मद से विकास कार्यों की मंजूरी की मांग
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगरीय प्रषासन विकास मंत्री अरूण साव को 15 वे वित्त योजना एवं अधोसरंचना मद में नगर विकास के लिए विकास राशि मंजूर करने पर आभार ज्ञापित करते हुए उन्हे इस योजना के अंतर्गत नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृती देने की मांग की। नगर अध्यक्ष ने मंत्री श्री साव से नवीन बस स्टैन्ड में सड़क व नाली निर्माण तथा आईटीआई व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाने वाले मुख्य मार्ग में नाली व सड़क निर्माण तथा नगर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों के लिए अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर अध्यक्ष को भरोसा दिलाया की प्राथमिकता के आधार पर निकाय से जुडे विकास कार्यों को बारी बारी से स्वीकृती दी जाएगी।
0 अंबागढ चौकी नगर आने का दिया न्यौता
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर एवं क्षेत्रवासियो की ओर से छग शासन के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पीएचई, लोक निर्माण व खेल युवक कल्याण मंत्री अरूण साव को अंबागढ़ चौकी नगर पधारने का न्यौता दिया। नगर अध्यक्ष ने मंत्री श्री साव को बताया की आपके ढाई वर्ष के कार्यकाल में आपके विभाग से जुडे क्षेत्र में अधोंसरचना के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए है। और नवीन जिला मोहला मानपुर में आपका अब तक कोई अधिकारीक भ्रमण नही हुआ है। इसलिए क्षेत्र व नगरवासियो की मांग की है की आप नवीन जिला में जरूर आए।
0 अंबागढ चौकी नगर आने का दिया न्यौता
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर एवं क्षेत्रवासियो की ओर से छग शासन के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास विभाग, पीएचई, लोक निर्माण व खेल युवक कल्याण मंत्री अरूण साव को अंबागढ़ चौकी नगर पधारने का न्यौता दिया। नगर अध्यक्ष ने मंत्री श्री साव को बताया की आपके ढाई वर्ष के कार्यकाल में आपके विभाग से जुडे क्षेत्र में अधोंसरचना के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य हुए है। और नवीन जिला मोहला मानपुर में आपका अब तक कोई अधिकारीक भ्रमण नही हुआ है। इसलिए क्षेत्र व नगरवासियो की मांग की है की आप नवीन जिला में जरूर आए।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट