✨ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जिले के 4500 हितग्राहियों का गृह प्रवेश ✨छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम

✨ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जिले के 4500 हितग्राहियों का गृह प्रवेश ✨
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम
मोहला, 30 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवम्बर) के अवसर पर नवा रायपुर, अटल नगर में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराएंगे।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के 4 हजार 500 से अधिक हितग्राही इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। यह आयोजन ग्रामीण परिवारों के लिए खुशियों, सम्मान और आत्मनिर्भरता का उत्सव साबित होगा, वहीं प्रदेश के पात्र हितग्राहियों के ‘अपना घर’ के सपने को साकार करने का दिन होगा।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में अब तक 4 हजार 500 से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। आगामी 1 नवम्बर को जिले के सभी ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों का गृह प्रवेश पारंपरिक व उत्सवमय वातावरण में संपन्न होगा।
नवनिर्मित घरों को दीपों से सजाया जाएगा, आँगनों में रंगोली बनाई जाएगी और हितग्राही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने नए घरों में प्रवेश करेंगे। इस दौरान उन्हें आभार पत्र, स्मृति चिन्ह और ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियां कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में की जा रही हैं। आयोजन को गरिमामय और जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.