शिक्षक साझा मंच ने सभी 33 जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों की दस्तावेज सहित खोली पोल…

संचालक मंडल की दहाड़… अन्याय बर्दास्त नहीं …
युक्त युक्तिकरण रद्द कर 2008 का सेटअप लागू हो…
सभी दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो… इन्हें तुरंत जेल भेजे सरकार…
दल्ली राजहरा//-
युक्तियुक्तकरण में हुए व्यापक धांधली, अनियमितता, भ्रष्टाचार,भाई भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ आज प्रदेशभर के शिक्षकों का गुस्सा दिखा।
शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संचालक-शंकर साहू ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने आज राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला कलेक्टरो को ज्ञापन सौंपकर युक्तियुक्तकरण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार, अनियमितता, भाई भतीजाबाद एवं धांधली के आरोपी सभी अधिकारियों को बर्खास्त कर उन पर धोखाधड़ी एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोपो में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।
शिक्षक साझा मंच के सभी 23 प्रदेश संचालकों ने आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बलरामपुर से लेकर सुकमा तथा राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पूरे प्रमाणित दस्तावेजी साक्ष्य सहित पोल खोल कर रखा।
दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले मे प्रदेश संचालक- शंकर साहू ने भ्रष्ट अधिकारियो के खिलाफ सिंह गर्जना करते हुए विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। यहां जिला संचालक के साथ शिक्षक नेता- शंकर साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर युक्तिकरण को तत्काल रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग की।
इसी प्रकार बिलासपुर में प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा, संजय शर्मा और भूपेंद्र बनाफर ने मांगों के संदर्भ में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की इसी जिला कड़ी में राजधानी रायपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे एवं राजनारायण द्विवेदी ने अपने साथी शिक्षकों के साथ कलेक्टर परिसर में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में साझा मंच के प्रदेश संचालक- शंकर साहू की अगुवाई में जिले के शिक्षकों ने स्थानीय जनपद चौक में एकत्रित होकर सबसे पहले संबंधित सभी पीड़ित शिक्षकों से उनकी समस्याएं सुनी, सभी से आवेदन लिया गया, फिर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग, डीपीआई के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से प्रांतीय संचालक-शंकर साहू, प्रांतीय सह संचालक-भूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय सह संचालक- अश्वनी कुमार देशदहरे, जिला उप संचालक, मक्खन साहू, राजेश निषाद, डालसिंह कोमरे, जयश्री साहू, अंजलि लेंझारे आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दिया है।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.