Newsछत्तीसगढ़मोहला

मोहला में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, शांति और सौहार्द बनाये रखने पर हुई चर्चा

मोहला में शांति समिति की बैठक संपन्न, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर हुई चर्चा
मोहला। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोहला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी संदीप टोप्पो, नायब तहसीलदार लोकेश साहू सहित मोहला के स्थानीय व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी से आगामी त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति का वातावरण कायम रखना रहा।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button