मोहला-मानपुर

ग्राम बिटेझर में 2लाख रूपये के  विकास कार्यों का भूमिपूजन


ग्राम बिटेझर में ₹2 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात
मोहला। ग्राम पंचायत शेरपार के आश्रित ग्राम बिटेझर में विकास कार्यों को गति देते हुए मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने ₹2 लाख की लागत से रंगमंच एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री मंडावी ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी गांव की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जया मंडावी, कनक राम नागवंशी, विदेशी मंडावी, जगमोहन साहू, जीवराखन यादव, पवन भूआर्य, सुरेश आंचला, दयाराम, सुमन नेताम, पांचों बाई सलामें सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह देखने को मिला।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button