मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत दल्ली राजहरा में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज
दल्ली राजहरा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी के मार्गदर्शन में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष श्री रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी देश का मतदाता है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के हटना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करता है।

श्री कोसमा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि मतदाता सूची को लेकर नागरिकों के मन में संदेह उत्पन्न होता है, तो निर्वाचन आयोग को उसका स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता, बल्कि लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी सुनिश्चित होती है जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और वह बिना किसी भय या बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।”

रतिराम कोसमा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि SIR प्रक्रिया में सामने आई शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम नियमानुसार पुनः जोड़े जाएं।
सभा के दौरान कांग्रेसजनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिंद्रन अप्पू, अजय छाजेड, श्रीनिवास राव, जागेश्वर यादव, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, शाहिल कुमार, धीरपाल नेताम, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, अरुण कुमार रामटेके, प्रदीप कुमार, बाबलू, हीरालाल पवार, रफीक कुरैशी, सलमान खान, मूलचंद निषाद, कुशल ठाकुर, कृष्ण यादव, सूरज विहार, रोशन पटेल, राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। रतिराम कोसमा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दल्ली राजहरा
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.