छत्तीसगढ़मोहला

कृष्ण मय हुआ डी एन टी पब्लिक स्कूल का परिसर, गूंजा नंद घर आंनद भयो

कृष्णमय हुआ डी एन टी पब्लिक स्कूल का परिसर, गूंजा नंद घर आनंद भयो…

मोहला। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला में दिनांक 03 अगस्त 2026 को विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। बच्चों का आकर्षक रूप सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नृत्य एवं एक्ट/अभिनय प्रस्तुत कर जन्माष्टमी के उत्सव को जीवंत बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में उत्साह, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

वहीं कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए मुकुट एवं मटका सजाने की गतिविधि में सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से सुंदर एवं आकर्षक सजावट प्रस्तुत की।

पूरे विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों एवं उनके संदेशों से परिचित कराया तथा प्रेम, कर्तव्य, सत्य और सदाचार के महत्व को समझाया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बीना तिवारी ने विद्यार्थियों की सहभागिता एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

Back to top button
error: Content is protected !!