News

विधायक मंडावी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण- भूमिपूजन ग्रामीणों को मिली सौगात

विधायक मंडावी ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिली सौगात

मोहला: मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रशाह मंडावी बुधवार को मोहला विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर ग्रामीणों को कई सौगातें दीं। विधायक ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर स्थानीय जरूरतों और विकास कार्यों की जानकारी भी ली।

दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत गोटाटोला के आश्रित ग्राम तरियाटोला से हुई। यहां विधायक मंडावी ने नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया, वहीं सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन भी किया। दोनों कार्य विधायक निधि से कराए जा रहे हैं। सीसी रोड के लिए 6 लाख रुपए तथा रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसके बाद विधायक मंडावी ग्राम बांधाटोला पहुंचे, जहां उन्होंने सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों ने गांव में सड़क निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर विधायक का आभार जताया।

वहीं मोहला विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत अड़मागोंदी के आश्रित ग्राम मरापीटोला में विधायक मंडावी ने विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का ग्रामीणों की मौजूदगी में लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद सामुदायिक भवन ग्रामीणों को उपयोग के लिए सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे, युवा कांग्रेस अजय राजपूत, गणेश कलामे, तीरथ भुआर्या, गुमेश्वरी नरेटी, जोगेन्द्र खरे, जागेश्वर मारापी, सरवन नायक, राकेश सिंगोरिया, युवराज टेकाम उपस्थिति रहें।

इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सड़क, सामुदायिक भवन और सार्वजनिक उपयोग के अन्य निर्माण कार्यों से गांवों में सुविधाएं बढ़ेंगी और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!