News

पथराटोला में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विधायक इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में 60 से अधिक ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का हाथ

अम्बागढ़ चौकी: मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत अरजकुंड के आश्रित ग्राम पथराटोला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं सामुदायिक स्थलों का विकास लोगों की सुविधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

60 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, विधायक के नेतृत्व और क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर 60 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
जिसमें कुंजलाल यादव, किशन लाल धुर्वे, मिलाप मंडावी, महाराजी यादव, रूपसिंह भंडारी, माया राम मंडावी, हीरा लाल कोर्राम, महेश कुमार मंडावी, जोहन यादव, अमर साय मंडावी, गोविंद भंडारी, राजू यादव, सरोज उइके, मनोहर लाल यादव, चैतराम बघवा, दस लाल यादव, शंकर लाल मंडावी, रेमन मंडावी, भारत यादव, रायसिंह सलामे, धनऊ राम यादव, शिशुपाल यादव, रामकल यादव, फूलसिंह भंडारी, रूपराम मंडावी, रिखीराम, शामूलाल मंडावी, तातू राम मंडावी, अजय यादव, विश्राम यादव, दुलार सिंह मंडावी, खेमू मंडावी, राधिका यादव बलदु यादव, अरुण यादव, कपिल यादव, तिवारी राम, अर्जुन यादव, शिवेंद्र ऊईके, नारायण भूआर्य, संदीप भूआर्य, सीमा राम, राजा राम यादव, कमलेश मंडावी, सरित यादव, निरंजन लाल यादव, मिथलेश मंडावी, किशन लाल मंडावी, बीरसिंह, अमर सिंह मंडावी ने कांग्रेस पार्टी के रिति निति में रहकर कार्य करने के लिए कांग्रेस का दामन थाम लिया हैं। सभी ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा, विधायक इंद्रशाह मंडावी के कार्यप्रणाली एवं नेतृत्व को विकास के लिए मानक मानकर पार्टी के विधिवत प्रवेश किया हैं।

इस अवसर पर सरपंच कविता मंडावी, हरिश्चन्द्र पंद्रे, छन्नू मंडावी, अलख सोरी, बालक यादव, विश्राम यादव, हीरालाल कोर्राम, नरेन्द्र यदु, दयाराम उसेंडी, शंकर यादव, राजकुमार ध्रुव, विमल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बागढ़ चौकी अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, लतासाव, सीताबाई, सतरूपा यादव, पवन नेताम, मयाराम भंडारी, श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं, ग्राम खुर्सीटिकुल, ग्राम पंचायत परसाटोला में 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन तथा ग्राम गोपलिनचुवा में 5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी विधायक इंद्रशाह मंडावी द्वारा भूमिपूजन किया गया। इन विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!