पार्टी ने सौपी डिजिटल प्रचार की नई जिम्मेदारी-दिलीप मंडावी

पार्टी ने सौंपी डिजिटल प्रचार की नई जिम्मेदारी, सोशल मीडिया और आईटी सेल को मजबूत करने पर जोर-दिलीप मंडावी
नई नियुक्ति के बाद बोले संयोजक—जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता
मोहला। पार्टी संगठन ने डिजिटल दौर में सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त संयोजक दिलीप मंडावी ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।
नवनियुक्त संयोजक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उनकी प्राथमिकता केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी को डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहेगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और दुष्प्रचार को रोकने के लिए आईटी टीम तथ्यों के आधार पर जवाब देगी तथा जनता के सामने सही और सटीक जानकारी रखने का प्रयास करेगी।


उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी और नए मतदाताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रवाद एवं पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए इंस्टाग्राम, रील्स और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।
नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिलीप मंडावी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन का डिजिटल नेटवर्क और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनेगा।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.