झरिया लोहार समाज जिला बालोद की तिमाही बैठक एवं दल्ली राजहरा परिक्षेत्र का चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न

झरिया लोहार समाज जिला बालोद की तिमाही बैठक एवं दल्ली राजहरा परिक्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
जय विश्वकर्मा।
झरिया लोहार समाज जिला बालोद की तिमाही बैठक का आयोजन दल्ली राजहरा परिक्षेत्र के राजा बड़ा स्थल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री कोमल विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष, सचिव तथा बड़ी संख्या में समाज के सजातीय भाई-बहन उपस्थित रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कोमल विश्वकर्मा ने सभी समाजजनों से आग्रह किया कि जो भी समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहते हैं, वे आगे आकर अपना नाम प्रस्तावित करें, ताकि दल्ली राजहरा परिक्षेत्र के लिए एक योग्य एवं सक्रिय नेतृत्व का चयन किया जा सके। इसके पश्चात सभी की सहमति एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।


दल्ली राजहरा परिक्षेत्र के लिए निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष – श्री हेमलाल विश्वकर्मा
- संरक्षक – श्री ताराचंद विश्वकर्मा
- उपाध्यक्ष – श्री आनंदी राम विश्वकर्मा
- सचिव – श्री राजकुमार विश्वकर्मा
- सह सचिव – श्री उमेश विश्वकर्मा
- समाज सेवक – श्री संजू विश्वकर्मा।
ब्लॉक पुरुष प्रकोष्ठ के पदाधिकारी:- अध्यक्ष – श्री राजकुमार विश्वकर्मा
- संरक्षक – श्री लोकेश विश्वकर्मा
- उपाध्यक्ष – श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा
- सचिव – श्री महेश कुमार विश्वकर्मा
- कोषाध्यक्ष – श्री मिथलेश कुमार विश्वकर्मा
ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी: - अध्यक्ष – श्रीमती जानकी विश्वकर्मा
- संरक्षक – श्रीमती इंद्राणी विश्वकर्मा
- उपाध्यक्ष – श्रीमती शारदा विश्वकर्मा
- सचिव – श्रीमती मीना विश्वकर्मा
- कोषाध्यक्ष – श्रीमती लक्ष्मी विश्वकर्मा
जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के संचालन में उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष श्री मिथिलेश विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह चुनाव जिला अध्यक्ष श्री कोमल विश्वकर्मा, जिला सचिव श्री सोहन विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता श्री व्यासनारायण विश्वकर्मा व जिला पदाधिकारी के द्वारा सम्पन्न किया गया।
संतोष सहारे की रिपोर्ट