अम्बागढ़चौकी में जुटे प्रदेश के साहित्य कार

अंबागढ़ चौकी में जुटे प्रदेश के साहित्यकार
0 साहित्य सृजन समिति के बैनर तले आयोजन संपन्न
अंबागढ़ चौकी:- वनांचल साहित्य सृजन समिति मोहला के बैनर तले वरिष्ठ गजलकार दिनेश खण्डेलवाल के संयोजन से 18 जुलाई को अंबागढ़ चौकी में प्रदेश के साहित्यकारों का जमावड़ा रहा, उक्त आयोजन दो सत्रों सम्पन्न हुआ प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक गीत विषय पर वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. अशोक आकाश एवं सुरगी के कवि लखनलाल साहू लहर ने अपने उद्बोधन में पारंपरिक लोक गीतों पर फूहड़ता के समादेश पर चिंता
व्यक्त करते हुए विलुप्त हो रहे बांस गीत जैसे विधा को सहेजने की बात की पश्चात् पद्मविभूषण स्वर्गीय तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

दूसरे सत्र में उपस्थित साहित्यकारों द्वारा सरस काव्य पाठ किया गया, पावस ऋतु में कवियों के रचनाओं से पूरा सदन ठहाकों से गूंजता रहा चूंकि आयोजन एक पारिवारिक
वातावरण में रखा गया था इसी तारतम्य में वरिष्ठ साहित्यकार अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा अकाट्य के जन्म दिवस पर केक काटकर उन्हें बधाई दी गई इसलिए पल और भी यादगार बन गया, इसमें शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव, छत्तीसगढ़ साहित्य समिति राजनांदगांव, मधुर साहित्य समिति बालोद, पुरवाही साहित्य समिति पाटेकाेहरा, साकेत साहित्य परिषद सुरगी, समरस संस्थान साहित्य सृजन इकाई के छत्तीसगढ़ से कवि लखनलाल कलामें लहरिया जितेन्द्र पटेल विद्रोही, महेन्द्र बघेल, डाॅ. इकबाल खान तन्हा, डाॅ. छाेटेलाल साहू, विरेन्द्र तिवारी वीरू, मनीष कुमार मन, अनिल कसेर उजाला, डाॅ. गजेन्द्र हरिहारणो दीप, अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा अकाट्य, गायत्री साहू शिवांगी, लखनलाल साहू लहर, सेवक सिन्हा, डाॅ.माधवी गणवरी, ग्वाला प्रसाद यादव नटखट, सुषमा शुक्ला, अंशुमन, पप्पू पाैर्वात्य, जगन्नाथ हुमने, दिनेश खण्डेलवाल, रोशन साहू, मानसिंग ठाकुर माैलिक, देवनाथ जाेशी गुलाब एवं सेंवत देशमुख ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी उक्त जानकारी
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक डाॅ.इकबाल खान तन्हा ने दी ।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट