Newsमोहला-मानपुर
आत्मसमर्पित महिला नक्सली को मिली ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि

ब्रेकिंग न्यूज़ | मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
आत्मसमर्पित महिला नक्सली को मिली ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह ने आत्मसमर्पित महिला नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला



गावड़े को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
उर्मिला ने माओवादी संगठन से मोहभंग, आंतरिक मतभेद और ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार से परेशान होकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। एसएसपी ने कहा कि पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़कर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।
*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*