Newsअंबागढ़ चौकी

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल चौकी की बैठक सम्पन्नचौकी।


डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल चौकी की बैठक सम्पन्न
चौकी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल क्रमांक-8 चौकी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री अशोक साहू के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी संचालन, संगठनात्मक कार्यों में तकनीक के अधिकाधिक उपयोग तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।


इस अवसर पर मंडल प्रभारी एवं प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह कार्यालय प्रभारी श्री गुलाब गोस्वामी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री कुंदन साहू ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।
बैठक में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट**

Back to top button
error: Content is protected !!