Newsखडगांव

खडगांव मे पंडवानी गायिका तीजन बाई को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खड़गांव में पंडवानी गायिका तीजन बाई को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खड़गांव। पंडवानी की महान लोकगायिका एवं पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर आज खड़गांव बस स्टैंड स्थित लकी मोबाइल के बगल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विशेष रूप से मानसिंह, पूर्व जिला पंचायत महामंत्री बिट्टू गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, लकी गुप्ता, वरुण सोनी एवं खेमचंद सोनी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी पंडवानी गायकी से छत्तीसगढ़ की लोककला को देश-विदेश में नई पहचान दिलाई। उनका निधन कला जगत और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। तीजन बाई का आज रायपुर में निधन हुआ, जिसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!