सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर मोहला के बच्चे कलेक्टर महोदया द्वारा सम्मानित

सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर मोहला
के बच्चे कलेक्टर महोदया द्वारा सम्मानित
मोहला…
श्री गौरीशंकर खण्डेलवाल शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर मोहला के बच्चों द्वारा नशामुक्त भारत सप्ताह में प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना स्थान बनाया |
जिसमें प्राथमिक विभाग से चित्रकला में प्रथम स्थान काम्या भुआर्य, द्वितीय स्थान लोकेश्वरी नायक, तृतीय स्थान डिम्पल नायक ने प्राप्त किया एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिम्पल नायक रही ।
माध्यमिक विभाग से चित्रकला में प्रथम स्थान ज्योति यादव एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुष्का देशमुख, द्वितीय स्थान तनुष्का चोपड़े रही ।
हाईस्कूल विभाग से चित्रकला में प्रथम स्थान गुंजन नेताम एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरुचि यादव ने बनाया |
यह प्रतियोगिता महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की गयी थी । जिसमे सभी चयनित छात्राओं को कलेक्टर महोदया श्रीमती तुलिका प्रजापति जी के द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया यह विद्यालय एवं बच्चों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही ।
बच्चों के इस सम्मानजनक उपलब्धि पर समिति के संरक्षक श्री नारायणलाल खण्डेलवाल, अध्यक्ष श्री दिलीप सिंगने, उपाध्यक्ष श्री संजय जैन, व्यवस्थापक श्री उमेंद्राम देवांगन, सभी सदस्य एवं पालकगण विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी दीदी-आचार्य द्वारा बच्चों को बधाई दी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.