रोड निर्माण मे लापर वाही से व्यापारियों में आक्रोश

रोड निर्माण में लापरवाही से व्यापारियों में आक्रोश, मानपुर बंद और चक्का जाम की चेतावनी
मानपुर नगर के मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा नाली खोदकर लंबे समय से अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि अधूरे कार्य के कारण दुकानों तक पहुंच बाधित हो रही है, जिससे व्यापार प्रभावित होने के साथ आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में ठेकेदार के प्रबंधक (मैनेजर) ने बताया कि निर्माण सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस जवाब से असंतुष्ट व्यापारियों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर मानपुर बंद एवं चक्का जाम जैसे आंदोलन की चेतावनी दी।



बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, गणपत चांडक, विकास जैन, दीपेश जैन, दीपक यादव, राजहंस मांडवी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित ठेकेदार से मांग की है कि सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, ताकि आमजन और व्यापारियों को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मानपुर बंद और चक्का जाम की घोषणा की जा सकती है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.