Newsछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास आयोजित
मोहला, 21 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण डोमन लाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए।


‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने योग को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का आधार बताते हुए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया तथा नशामुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।
योग प्रशिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, कलेक्टर तुलिका प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!