
ग्राम भर्रीटोला के समस्त ग्राम वासियों ने श्रमदान कर बनाया रास्ता
वर्षों पुरानी सड़क पर आखिरकार ग्रामीणों ने अपने आने जाने की सुविधा की दृष्टि से चौकी विकास खंड के ग्राम भरीटोला से अरजकुंड मुख्य मार्ग तक 2 किमी मुरूम डालकर स्वयं के खर्चे से श्रमदान करके समस्त ग्रामवासियों ने सड़क बनाने जीतोड़ मेहनत किए । ग्राम भरीटोला का नवीन सोसायटी अरजकुंड हो गया है जहां खाद बीज एवं धान बेचने हेतु किसानों को जाना होगा एवं कक्षा 11 वीं से 12वी तक की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को अरजकुंड स्कूल में जाना पड़ता है। जोकि बारिश के दिनों में घुटने तक कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। सुशासन तिहारो के माध्यम से तहसीलदार एसडीएम कलेक्टर मेडम एवं सभी जनप्रतिनिधि गणों को अवगत कराया गया लेकिन किसी प्रकार से कोई ठोस आश्वाशन न मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं निर्णय लिए और सड़क बनाने अपने निजी भूमि को 25 किसानों ने दान में देकर सड़क

बनाने का बीड़ा उठाया और श्रमदान कार्य कर मुरमीकरण कर अपने आवागमन हेतु सड़क बारिश से पहले आखिरकार बनाही दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हमारा पहले सोसायटी कौड़ीकसा था जो गांव से 5 किमी की दूरी पर था। आज अरजकुंड सोसायटी होने से गांव से महज 3 किमी की दूरी है किंतु पक्की सड़क नहीं होने से फिर कौड़ीकसा मुख्यमार्ग से घूमकर जाने से 10 से 12 किमी एवं पटेली तरफ से भी अरजकुण्ड जाने में 12किमी की लंबी दूरी तय करना पड़ेगा जिससे किसानों को एवं स्कूली बच्चों व सभी आने जाने वाले को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से आगामी समय में जल्द से जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग की है। यदि शासन प्रशासन की ओर से किसी प्रकार से सड़क बनाने किए लिए कोई ठोस आश्वाशन नहीं मिलेगा तो आने वाले समय में सड़क की लड़ाई लड़ने व चुनाव बहिष्कार की भी बातें कही गई है।
इस सड़क में ग्राम पंचायत भरीटोला, के आश्रित ग्राम भंडारीटोला, तुमडीकसा तीनों गांव मिलाकर लगभग 400 किसान आते हैं। उक्त सड़क के बन जाने से 8 किमी की दूरी बचेगी व समयानुसार काम भी होगा।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट