रानाटोला में जनसमस्या निवारणीय शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
मोहला, 9 जून 2026। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रानाटोला में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। “पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत” थीम पर आयोजित इस अंतिम क्लस्टर स्तरीय शिविर में 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।



जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है तथा ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने, जल संरक्षण, स्वच्छता और एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री लखन कलामे, जनपद सदस्य श्रीमती अनीता जायसवाल, श्रीमती सीता देवी कोमरे, श्रीमती इंद्रा कोमरे, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, जनप्रतिनिधि श्री पुलकित खंडेलवाल, श्री कमल तापड़िया, श्री राजू डोंगरे, श्री भावेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट