खडगांव थाने की अवैध शराब परिवहन पर बड़ी कार्यवाही
अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन समेत 1.07 लाख की सामग्री जब्त
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 3 जून 2026। थाना खड़गांव पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान टाटा ओमनी वाहन (CG 06 L 092
3) से 20 नग सिंबा बीयर, 18 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की एवं 14 पौवा शेरा प्लेन देशी शराब बरामद की गई।



पुलिस ने आरोपी अनिल सोनवानी (32 वर्ष), निवासी मोहला के कब्जे से कुल 7,480 रुपये मूल्य की शराब तथा लगभग 1 लाख रुपये कीमत की वाहन सहित कुल 1,07,480 रुपये की सामग्री जब्त की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गणेश यादव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
— जिब्राइल खान, मानपुर