डॉयल -112 सेवा का जिले में शुभारंभ

डायल-112 (Phase-2 Next Gen) सेवा का जिले में शुभारंभ
04 नई अत्याधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) जिले को मिलीं
मोहला, 20 मई 2026। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में डायल-112 (Phase-2 Next Gen) सेवा का शुभारंभ किया गया। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदाय किए गए कुल 04 डायल-112 वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह, जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति तथा जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिले को आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित 04 नई Emergency Response Vehicles (ERV) प्राप्त हुईं, जिससे जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाया जा सकेगा।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि डायल-112 राज्य शासन की एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिकों को पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, प्राकृतिक आपदा सहायता, नेशनल हाईवे सहायता एवं रेल मदद जैसी सेवाएं एक ही नंबर “112” पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।








नई ERV वाहनों में GPS Tracking System, Mobile Data Terminal (MDT), GIS आधारित निगरानी प्रणाली, Location Based Service (LBS) एवं Emergency Location Service (ELS) जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन तकनीकों की मदद से किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत CEO भारती चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि आमजन को 24×7 त्वरित सहायता उपलब्ध कराना शासन एवं पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी दुर्घटना, अपराध, आगजनी, चिकित्सा आपातकाल अथवा अन्य संकट की स्थिति में तत्काल डायल-112 पर संपर्क कर इस महत्वपूर्ण सेवा का लाभ उठाएं।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.