
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 144 नग विदेशी शराब जप्त
मोहला, 19 मई 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भोजटोला-वासडी तिराहा मरकाटोला के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी आनंद गुलाब सिंह उइके (26), निवासी गढ़चिरौली महाराष्ट्र, के कब्जे से 3 पेटियों में रखी 144 नग “गोवा स्पेशल व्हिस्की” बरामद की गई। जप्त शराब की मात्रा 25.92 बल्क लीटर एवं कीमत लगभग 19,440 रुपए बताई गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.