Newsमोहला

सुशासन तिहार, 2026

– सुशासन तिहार 2026

– शिविरों का लाभ उठाने जनसामान्य से अपील, विभिन्न माध्यमों से दी जा रही जानकारी

– नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं प्रचार-प्रसार की जा रही समीक्षा मोहला 30 अप्रैल 2026। जिले में सुशासन तिहार 2026 के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों के जरिए आमजन तक अभियान की जानकारी निरंतर पहुंचाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में अधिकारियों की नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों और प्रचार-प्रसार की समीक्षा की जा रही है। इन बैठकों से

जुड़ी जानकारी समाचार माध्यमों के माध्यम से भी साझा की जा रही है, जिससे आमजन को अभियान की प्रगति की जानकारी मिल सके। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की तिथि, स्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की गई है। साथ ही कोटवारों के माध्यम से मुनादी कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविरों की सूचना पहुंचाई जा रही है, जिससे कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण पहल से वंचित न रहे। प्रेस विज्ञप्ति, समाचार कवरेज और प्रेस वार्ता के माध्यम से भी सुशासन तिहार की ℹ व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही है। प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों, अनी समस्याओं और सुझावों को साझा करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। आपकी सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान और अधिक प्रभावी एवं सफल बन सकेगा।

*योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट**

Back to top button
error: Content is protected !!