राजनांदगांव

प्रधान पाठक मुन्छेलाल लिल्लारे सेवानिवृत्त पर विदाई एवं सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित

डोंगरगढ़ ब्लॉक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुसराकला राज्यपाल से सम्मानित श्री मुन्हेलाल लिल्हारे सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित

राजनांदगांव डोंगरगढ़ ब्लॉक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक मुन्हेंलाल लिल्हारे सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ संकुल स्तरीय स्कूल परिसर में दिनांक 30.4.2026 दिन गुरुवार को शिक्षकों की उपस्थिति सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ सम्मिलित हुए शिक्षक एवं शिक्षिकाएं श्री मुन्हेलाल लिल्हारे प्रधान पाठक जी का फूल माला एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान स्कूल परिसर से लेकर बाजार चौक तक स्वागत किया गया मुन्हेलाल लिल्हारे सर के निजी निवास ग्राम छिपा में रैली निकाल कर गांव में स्वागत किया गया बड़े एवं बुजुर्ग छोटे-छोटे बच्चे आभार रैली में सम्मिलित हुई इस दौरान अपने निजी निवास में सम्मान एवं मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया था सम्मिलित हुए ब्लॉक शिक्षक एवं जिला शिक्षक की मौजूदगी में सफल कार्यक्रम संपन्न हुआ प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे बहुत ही सरल स्वभाव कि व्यक्ति थे अपने जीवन में बहुत ही कुछ के बारे में बताया और बहुत कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा मुन्हेलाल लिल्हारे सर ने बताया कि सबसे पहले मेरी पोस्टिंग मोहला क्षेत्र में एवं डोंगरगढ़ ब्लॉक शासकीय प्राइमरी शाला छिन्दीजोब और डोंगरगढ़ ब्लॉक खुर्सीपार पीपरखर कला मुसराकला स्कूल में सेवा दिया वो राज्यपाल पुरस्कार 2025 में

सम्मानित भी हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुसराकला डोंगरगढ़ ब्लॉक जिला राजनांदगांव पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं वे एक अत्यंत अनुभवी कर्मठ और समर्पित शिक्षक है जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को भी बढ़ाया बल्कि विद्यार्थियों को सर्वोगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया इनकी कुशल मार्गदर्शन में क्षमता का ही परिणाम है कि इनके अनेक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में चयनित हुए और शिक्षक के प्रति इनके समर्पण को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया श्री मुन्हेलाल लिल्हारे ने केवल एक आदर्श शिक्षक है बिलकुल एक जागरूक नागरिक के रूप में समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हैं आप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में वृक्षारोपण एवं अन्य पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं जिसमें विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके इनका दीर्धकालिक अनुभव विनम्रता और विद्यार्थियों के प्रति गहरी समझ इन्हें एक सम्मानित व्यक्तितत्व और प्रेरणास्रोत शिक्षक बनाती है

राजनांदगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

Back to top button
error: Content is protected !!