नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष का रूख महिलाओं के खिलाफ- चेतन साहु

नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष का रुख महिलाओं के खिलाफ : चेतन साहू
मानपुर भाजपा युवा
मोर्चा जिलामंत्री चेतन साहू ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और देश की महिलाओं के लिए काला दिन बताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसके खिलाफ मतदान कर देश की करोड़ों बहनों की उम्मीदों को तोड़ने का काम किया है। चेतन साहू ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य पर सीधा प्रहार है। जब देश महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत
बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा था, तब विपक्ष ने संकीर्ण राजनीति के कारण इस ऐतिहासिक अवसर को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सम्मानजनक स्थान देने का प्रयास है। यदि ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध किया जाता है तो यह स्पष्ट संकेत है कि विपक्ष महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर नहीं है। चेतन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। बेटी बचाओ

बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृत्व लाभ, स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा, जनधन खातों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण जैसे अनेक कदम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं सब देख रही हैं और समय आने पर ऐसे दलों को जवाब देंगी, जिन्होंने उनके अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का काम किया। इतिहास गवाह रहेगा कि जब देश नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए तैयार था, तब विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के सपनों को कुचलने का प्रयास किया। भाजयुमो जिलामंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस निर्णयों और नीतियों से होता है। भाजपा सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.