
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिये महिलाये एकजुट रहे- संजीव शाह
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पूर्व विधायक संजीव शाह का बयान, महिलाओं से एकजुट होने की अपील
मोहला मानपुर
पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री संजीव शाह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने की साजिश के विरुद्ध अब देश की हर महिला की आवाज बुलंद होगी। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ अधिकारों के समर्थन में नारी शक्ति अब एकजुट होकर संघर्ष करेगी और लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण हासिल करके रहेगी।
श्री शाह ने आगे कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को देशवासियों ने देखा और सुना, जो सराहनीय, स्वागत योग्य एवं विचारणीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक “महायज्ञ” के समान है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं सब कुछ भूल सकती हैं, लेकिन अपने स्वाभिमान पर हुए अपमान को कभी नहीं भूलतीं। देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद इस अभियान के साथ है।
श्री शाह ने आरोप लगाया कि संसद में इस अधिनियम का विरोध करने वाले दल महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज कर रहे हैं और उनकी गरिमा एवं आत्मसम्मान पर आघात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वंशवादी दल इस कानून का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से डर है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें जनता उचित जवाब देगी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.