आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का प्रेस वार्ता

प्रेस वार्ता – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान
स्थान: विश्राम गृह, अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अ. चौकी
दिनांक: 09 अक्टूबर 2025
*मुख्य वक्ता:
*श्रीमती भावना बोहरा (विधायक, पंडरिया)*
अन्य उपस्थित: श्री रामजी भारती (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा), श्री दिलीप वर्मा (जिला अध्यक्ष), श्री मदन साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष)
मुख्य बिंदु:
आत्मनिर्भर भारत केवल योजना नहीं, बल्कि 21वीं सदी के भारत की विकास यात्रा का मूल मंत्र है।
“लोकल फॉर वोकल” पर ज़ोर देते हुए स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और उज्ज्वला योजना जैसी उपलब्धियाँ रेखांकित की गईं।
ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी विमान तेजस को भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया गया।
दीपावली व धनतेरस पर स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील।
निष्कर्ष:
“आत्मनिर्भर भारत हर भारतीय का संकल्प है।”
स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश की आर्थिक मजबूती और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
महला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट