BREAKING
जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष देव प्रसाद को जन्मदिवस पर शुभकामनाओं की बधाई। पीएम श्री स्कूल डौंडी लोहारा में मनाया गया प्रवेशोत्सव छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ग्राम धोबेदंड में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव.. मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचऔर भाजपा मंडल पदाधिका... खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता*व जनप्रतिनिधियों ने" मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। *"भूप... खडगांव के बस स्टॉप  पर विधायक इन्द्र शाह मंडावी का पूतला दहन किया गया
Newsछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

दल्लीराजहरा शहर में फोरलेन सड़क का निर्माण विकास नहीं विनाश होगा शहर की जनता एवं व्यापारियों के साथ की जा रही है साजिश :- रवि जयसवाल


दल्ली राजहरा-

-नगरी निकाय चुनाव अभी-अभी खत्म हुए हैं कुछ समय पहले ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ शपथ ग्रहण हुआ और शहर की जनता इस उम्मीद में है कि अब दिल्ली राजहरा का चहुंमुखी विकास होगा। शहर की जनता वर्षों से बहुत सारी मांगे करती आ रही है उनमें से एक प्रमुख मांग है दल्ली राजहरा को बायपास रोड मिले। नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बैठते ही काम द्रुत गति से आरंभ हो गया शहर की जनता ने मांगा था बायपास रोड लेकिन मिल गया है फोरलेन सड़क और यह फोरलेन सड़क शहर के बीचो-बीच से गुजरने जा रही है।

विभागीय लोग नाप जोक भी चालू कर दिए हैं। शहर के बीचो-बीच से गुजरने वाली मुख्य मार्ग के केंद्र बिंदु से दोनों और 20-20 मीटर की सड़क होगी और बीच में 2 मी का डिवाइडर होगा कुल मिलाकर सड़क की चौड़ाई लगभग 42 से 43 मीटर की होगी ऐसा सड़क की नपाई करने वाले कर्मचारियों ने बताया। यदि मुख्य मार्ग के केंद्र से दोनों और 20-20 मी चौड़ी सड़क बनती है तो आज दल्ली राजहरा का मुख्य बाजार पूरी तरह से तोड़कर ही बनाया जा सकेगा बायपास रोड की मांग करने में सबसे ज्यादा सक्रिय अगर कोई संघ रहा है दल्ली राजहरा का तो वह व्यापारी संघ रहा है। और फोरलेन सड़क बनने से सबसे ज्यादा अगर किसी का नुकसान होगा तो वह सिर्फ और सिर्फ व्यापारी भाइयों का होगा।


                          उपरोक्त बातें एक विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे रवि जायसवाल ने कही। विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि शहर की जनता शहर का विकास चाहती है विनाश नहीं, लेकिन भाजपा के द्वारा जिस ढंग से विकास करने का ढोंग किया जा रहा है वह विकास  नंही विनाश होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से दल्ली राजहरा का विकास योजनाबद्ध ढंग से करना चाहती रही है सुनियोजित विकास ही इस शहर को बेहतर शहर बनाने में काम कर सकती है।

अनियोजित ढंग से विकास करना शहर को विनाश के गर्त में धकेलने जैसा होगा। आज दल्ली राजहरा को बाईपास सड़क की सख्त आवश्यकता है और उसका निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए ना कि शहर को उजाड़ते हुए फोरलेन सड़क के निर्माण की तैयारी की जानी चाहिए भाजपा के नेताओं के द्वारा इस फोर लेन सड़क को आरंभ करने के पूर्व किए जा रहे हैं विभागीय कार्रवाई पर चुप्पी साधना शहर की जनता एवं व्यापारियों के साथ की जा रही साजिश को दर्शाता है।


                रवि जायसवाल
         सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

Back to top button
error: Content is protected !!