मोहला मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

मोहला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन
जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक गणवेश में शामिल हुए और अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
पूरा नगर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।


पथ संचलन हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, कलेक्टर कार्यालय, मानाटोला, जय स्तंभ चौक, राजबाड़ा, मंदिरपारा, बस स्टैंड और दुर्गा चौक होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुआ। मार्ग में स्वयंसेवकों का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
पथ संचलन के पश्चात आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम को संत राम बालक दास एवं छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय चक्रधर जी ने संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र सेवा, संगठन शक्ति और सामाजिक एकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपेंद्र देवांगनविभाग प्रचारक, चिंता राम नायक जिला संघ चालक, , राजीमशाय मरकामखंड सहकार्यवाह,मानपुर अनुज तुलावी जिला कार्यवाह, नील सिंह कुंजाम सहकार्य मोहला र्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी पाना बरस राजपरिवार लक्ष्मेन्द्रशाह , जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नागरिक उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट