BREAKING
छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ग्राम धोबेदंड में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव.. मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचऔर भाजपा मंडल पदाधिका... खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता*व जनप्रतिनिधियों ने" मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। *"भूप... खडगांव के बस स्टॉप  पर विधायक इन्द्र शाह मंडावी का पूतला दहन किया गया खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आदिवासियों को मिला अपनी समस्याओं के समाधान पाने का...
चिखलाकसाछत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद

सम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा अंबेडकर मेमोरियल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

दल्ली राजहरा

सम्यक बौद्ध महासभा महिला मंडल दल्ली राजहरा के तत्वाधान में दिनांक 08 मार्च 2025 दिन शनिवार को संध्या 05.00 बजे अंबेडकर मेमोरियल भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।

सर्वप्रथम सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष अशोक बाबेश्वर एवं बौद्ध उपासक, उपासिकाओं के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध , डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,मातोश्री सावित्री बाई फुले एवं मातोश्री रमाई के छायाचित्र पर मोमबत्ती, अगरबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित किया गया। तदपश्चात्य त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया।


ज्ञात हो कि महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो, या खेल का मैदान हो सभी क्षेत्रों में इनका वर्चस्व रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश भारतीय बौद्ध महासभा के उपाध्यक्ष हेमंत कांडे ,महिला जिला अध्यक्ष नीता कमल रामटेके, सपना मानवतकर, ममता वहाने, जोत्सना मेश्राम, रंभा पवार, रंजन रामटेके, एवं अन्य अतिथियों ने महिला दिवस के उपलक्ष पर अपनी बात रखी।

महिला दिवस के उपलक्ष में वार्ड क्रमांक 18 से नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद पद पर विजयी श्रीमती अरुणा रामटेके को संस्था की ओर से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।

*कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के महिला अध्यक्ष चंद्र रेखा नंदेश्वर ने किया एवं आभार प्रदर्शन भूमिका पाटिल ने किया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके, सुरेंद्र मेश्राम, कमल कांत रामटेके, रोशन पाटील, विजय सुखदेवे, भीमराव मेश्राम, गोवर्धन रंगारी, प्रदीप रामटेके, श्रीमती शारदा बंबेश्वर, निर्मला शुक्ला, अनीता ऊके, कौशल्या बनसोडे, मीना दहीविले , सुकृतिन चंद्रिकापुरे , सीमा रामटेके, विद्यावती सहारे,निर्मला भगत,ज्ञानेश्वरी खोबरागड़े , प्रतिमा बोरकर, जमुना देवी मेश्राम, अनीता बांबेश्वर, प्रमिला मोटघरे, रानू रामटेके, संगीता गायकवाड, सावित्री रामटेके, भावना दसोडे ,शीला दसोडे,निशा खापर्डे, रंजीता मेश्राम, दिशा दामले, सुनीता नंदेश्वर, सत्यभामा दामले, निर्मला सोनटेके, जानकी सोनटेके, सीता बाई एवं बौद्ध उपासक उपासिकाये उपस्थित थे।

अशोक बांबेश्वर
अध्यक्ष
सम्यक बौद्ध महासभा
दल्ली राजहरा

Back to top button
error: Content is protected !!